धनबाद कैंडल मार्च : इंजिनियरिंग छात्र अमरदीप भगत हत्याकांड की CBI से जांच की मांग..

धनबाद :(DHANBAD)धनबाद में पिछले दिनों इंजिनियरिंग छात्र अमरदीप भगत की हुई हत्या मामले की CBI से जांच की मांग उठ रही है। दिवंगत अमरदीप के परिजनों के साथ मनईटांड के स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाल हत्याकांड की CBI से जांच की मांग की..

अमरदीप के माता पिता एवं उनके परिजनों ने पुलिस के अनुसंधान पर सवाल उठाते हुए यह आरोप लगाया है कि पुलिस ने अमरदीप हत्याकांड में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी जबकि असली मुजरिम को खुला छोड़ दी है। बता दें कि पिछले 21 जून को अमरदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी..

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। पुलिस ने अमरदीप की हत्या के पीछे की वजह छीनतई करने गए बदमाशो का विरोध करने पर अमरदीप को गोली मारी गई थी जबकि परिजन अमरदीप की हत्या को सुनीयोजित तरीके से की गई हत्या बता रहे हैं…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *