धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 6.4.2025 को भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर अध्यक्ष सरवन राय की अध्यक्षता में भाजपा के 6 अप्रैल को 46 वें स्थापना दिवस के तहत 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रम के तहत आज पहले दिन भाजपा जिला कार्यालय में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला में बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक सम्मेलन और कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं भाजपा अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है इसको लेकर पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

भाजपा जिला कार्यालय में सर्वप्रथम भाजपा के प्रेरणापुंज संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला गया.

उसके बाद भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण भाजपा महानगर अध्यक्ष सरवन राय एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने किया इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला कार्यालय के छत पर भी पार्टी का झंडा लगाया. धनबाद विधायक राज सिन्हा, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर सिंदरी की प्रत्याशी तारा देवी एवम उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारीयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी , पंडित दीनदयाल उपाध्य, अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे भारत माता की जय , नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए.सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी.पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया.

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित धनबाद विधायक राज सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली में हुई थी. जिसके प्रथम अध्यक्ष श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए.अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की, तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिया. देश में विकास आधारित राजनीति की निंव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नित राजग के दौरान रखी. विधायक श्री सिन्हा ने आगे कहा कि आज के दिन हम सबके लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है.6 अप्रैल 1980 को स्थापित भारतीय जनता पार्टी का यह सफर मात्र एक राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की महान साधना है. जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का यह सफर अनेकों संघर्षों बलिदानों और समर्पण से भरा रहा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस विचारधारा की नींव रखी उसे आगे बढ़ने का कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों ने किया और फिर अटल बिहारी वाजपेयी लालकृष्ण आडवाणी नरेंद्र मोदी जी जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में यह पार्टी एक विश्व स्तरीय संगठन बनी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर भाजपा ने देश और प्रदेश में सेवा सुशासन और समर्पण का नया कृतिमान स्थापित किया विधायक सिन्हा ने समस्त कार्यकर्ताओं, पार्टी के पदाधिकारी राज्य एवं देशवासियों को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिलकर संगठन को और सशक्त बनाने और देश हित में कार्य करने का आह्वान किया.
महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने कहा कि राष्ट्र सेवा को समर्पित भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस पर मैं अपनी ओर से पार्टी के बूथ स्तर से लेकर महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं.पार्टी कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या और बलिदान के कारण ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल बन पाई.धनबाद महानगर के तीनों विधानसभा धनबाद झरिया एवं बाघमारा के सभी कार्यकर्ताओं ने आज अपने-अपने आवास एवं कार्यालय पे भाजपा का झंडा लगाने का कार्य किया है.महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ पर परिवर्तन के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है.एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक, वक्फ संशोधन विधेयक एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लख रुपए करने से करदाताओं को राहत जैसे निर्णय राजनीतिक और सामाजिक विमर्श की गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते हैं.महाकुंभ का आदर्श आयोजन जिसने आम भारतीय जनमानस को एक सूत्र में पिरोया.राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का हम एक वर्ष पूरा कर रहे हैं.यह सभी भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन है.हमें जनहित के इन सभी कार्यों को आम जनता के बीच ले जाने का कार्य करना है.
इस अवसर पे सिंदरी की भाजपा प्रत्याशी तारा देवी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, वीरेंद्र हाँसदा, महामन्त्री मानस प्रसून, जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी पंकज सिन्हा ने भी संबोधित किया. इस अवसर पे जिला मंत्री प्रियंका देवी, रूपेश पासवान, रंजीत कुमार बिल्लू, मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, किशोर मंडल, हरेंद्र सिंह, मयूर शेखर झा, नीरज सिन्हा, इंद्रकांत झा, रंजय सिंह सहित कई अन्य थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

