CM हेमंत ने रामनवमी पर दी शुभकामनाएं, बोले- जय सिया राम…

CM हेमंत ने रामनवमी पर दी शुभकामनाएं, बोले- जय सिया राम…

रांची(RANCHI) : रामनवमी के मौके पर CM हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने प्रभु राम की पूजा की। आज यानी रविवार को CM हेमंत और पत्नी कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही सीएम ने X पर पोस्ट कर राज्यवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा… रामनवमी के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। जय सिया राम!

आवास पर पूजा करने के बाद CM हेमंत सोरेन रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे। वहां भी अपनी पत्नी के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की। मौके पर उन्हें तलवार देकर सम्मानित किया गया।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *