धनबाद में जब भी मूसलाधार बारिश होती है ..जहां शहर के दूसरे इलाके के लोग खुशी से झूम उठते है..
वही धनबाद के धैया रानी बाँध तालाब के सामने मण्डल बस्ती के लोग बेचैन हो जाते है…कारण बारिश नहीं है बल्कि सड़क पर फैले जल जमाव की समस्या जिसके वजह से इनके घरों में पानी घुस रहा है.. वहीं पानी निकासी के अभाव में सड़क पार करना मुश्किल हो रहा है…यहां सिवरेज नाले के अभाव में बारिश का पानी स्थानीय लोगों के लिए सरदर्द बन गई है..हालांकि इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर निगम , RCD और ISM ने पिछले 05 साल में कई बार संयुक्त बैठक की..,लेकिन नतीजा शून्य रहा..बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने नाली का पानी तालाब में जाने से रोक दिया .. वहीं पानी निकासी के लिए निगम को जमीन नहीं मिली ..
मौके पर विधायक राज सिन्हा में बताया की उन्होंने पिछले 11 अगस्त को घोषणा की थी की जल जमाव को खत्म नहीं किया जायेगा तो वे जल सत्याग्रह करेंगे, DC से भी मुलाक़ात की थी…
इसके अलावा मनईटाँड गोल बिल्डिंग से छठ तालाब की ओर जाने वाली सड़क, पार्क मार्केट की मुख्य सड़क के साथ ही शहर के कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर DMC से चर्चा हुई।दुर्गा पूजा को मध्य नजर रखते हुए पार्क मार्केट की सड़क का निर्माण का नगर 15 दिन के अंदर प्रारंभ नहीं हुआ तो स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समीपसड़क निर्माण प्रारम्भ होने तक अनशन पर बैठूंगा।
इधर धनबाद के भाजपा विधायक ने जलजमाव की समस्या को लेकर रक्षाबंधन के अगले दिन ही धरना पर बैठने का एलान कर दिया…वही हीरापुर और अन्य जर्जर सड़क को दुर्गापूजा से पहले ठीक नहीं कराने पर अगले 15 दिन के बाद हीरापुर पार्क मार्केट में VIVEKANAND CHOWK पर बेमियादी धरना देने का एलान कर दिया..,इधर विधायक के आंदोलन के मूड को देखते हुए नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने सोमवार को रक्षाबंधन की छुट्टी के बावजूद कार्यालय में अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाया…और विधायक से वार्ता कर मामले में अपने इंजीनियरों को मंगलवार से वहां बारिश का पानी निकासी के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश दिए…
बैठक के दौरान विधायक राज सिन्हा , नगर आयुक्त रविराज शर्मा , उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ,निगम इंजीनियर, भाजपा बरटाँड मंडल के अध्यक्ष किशोर मंडल, रंजम हलदार, राजेश मंडल, मनोज मालाकार, मंजीत सिंह के साथ मंडल बस्ती के प्रतिनिधिमंडल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट