उपायुक्त करेंगे रणधीर वर्मा स्टेडियम व समाहरणालय में झंडोत्तोलन…

धनबाद(DHANBAD) गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन सुबह 9:00 बजे रणधीर वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे वे समाहरणालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

वहीं सुबह 10:45 बजे कंबाइंड बिल्डिंग, 10:50 बजे अनुमंडल कार्यालय, 11:00 बजे रेड क्रॉस सोसाइटी, 11:10 बजे पुलिस लाइन एवं 11:30 बजे गांधी सेवा सदन में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस – 3 गोविंदपुर, जिला सशस्त्र बल (पुरुष), जिला सशस्त्र बल (महिला), गृह रक्षक वाहिनी, एनसीसी (बॉयज), एनसीसी (गर्ल्स) के प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगे।

परेड के पश्चात उत्पाद विभाग, टाटा स्टील, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सर्व शिक्षा अभियान, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, जिला जनसंपर्क विभाग, समाज कल्याण, कृषि, डीआरडीए, आपूर्ति, परिवहन, गव्य, पीएचडी, अग्रणी जिला प्रबंधक, नगर निगम, जेएसएलपीएस एवं सहकारिता विभाग द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी।

संध्या न्यू टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या नवनिर्मित समाहरणालय भवन को तिरंगे रंग की आकर्षक रोशनी से सजाया गया

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *