
धनबाद(DHANBAD)निरसा।चापापुर आउटसोर्सिंग प्रबंधन द्वारा मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार नियमों की धज्जियां उड़ाने के विरुद्ध भाजपा नेता मन्नु तिवारी के नेतृत्व में सोमवार संध्या चार बजे से छ: बजे तक आउटसोर्सिंग के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन एवं उत्पादन ठप किया गया , प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मन्नु तिवारी ने कहा कि आउटसोर्सिंग प्रबंधन मजदूरों के साथ भेद पूर्ण व्यवहार कर रहा हैं ,प्रबंधन श्रम कानूनो की धजिया उड़ा रहा है , आवाज उठाने वाले मजदूरों को तरह-तरह से दबाया जा रहा है , प्रदर्शन की सूचना पर आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रबंधक विनोद सिंह एवं उपेंद्र सिंह ने उपस्थित होकर सकारात्मक आश्वासन एवं श्रम कानून के अनुपालन की बात कहीं तब जाकर आंदोलन समाप्त हुआ , मौके पर नाडु गोपाल चक्रवर्ती, मधुरेंद्र गोस्वामी, वांपी चक्रवर्ती, बबलू दास, मोहम्मद हनन, उज्जवल गोराइ,मुकेश मिश्रा, कृष्ण मंडल, नईम खान, वीरेश मंडल, मिथुन घिवार,काजी मस्तान, आशीष गोस्वामी, जावेद हुसैन, सस्ती धिवार, महादेव राय, विनय मंडल, मजदूर इस्लाम, जावेद हुसैन सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग के मजदूर एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे ।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..