
धनबाद(DHANBAD)निरसा।कुमारधुबी, कालीधौड़ा निवासी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रामवृक्ष यादव का निधन रविवार की सुबह राँची के एक अस्पताल में हृदय गति रुक जाने से हो गया। पिछले एक माह से वह बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार चिरकुंडा स्थित मारवाड़ी घाट में किया जाएगा। रामवृक्ष यादव अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। सूचना पर कांग्रेस कमिटी धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह साथ कांग्रेस के कई नेता उनके आवास पहुच कर परिवार वालो को ढांस बढ़ाया। रामवृक्ष यादव कांग्रेस पार्टी में वर्षो से जुड़े रहे। वर्तमान में रीजनल कमिटी के वाइस प्रेसिडेंड और राष्ट्र कोलियरी मजदूर यूनियन के वाइस सेक्रेटरी रहे। शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस कमेटी के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा पार्टी इस दुःख की घड़ी में पार्टी उनके पूरे परिवार के साथ है पार्टी के लिए काफी नुकसान है रामबृक्ष यादव कांग्रेस कमेटी के एक मजबूत और वरिष्ठ नेता थे उनके अचानक से चले जाने पर हम सभी को और कांग्रेस पार्टी को भी काफी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई नही किया जा सकता है।मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, सुरेश चंद्र झा, झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, शशि भूषण सिंह, डीएन यादव, गैरुल हसन, राम प्रीत यादव, बीरेंद्र अम्बष्ट, शशि भूषण नाथ तिवारी,दुर्गा दास, निशिकांत मिश्रा, शशि भूषण तिवारी, डॉ आई एम सिंह, पार्षद संजीव सिंह, शंकर कोइरी, मो इकराम, नागेंद्र यादव, विजय शंकर यादव,मोहम्मद इकराम,जियाउल सहित सैकड़ों की संख्या ने लोग उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…