दुधमुहे बच्चे की शव कुऐ में तैरता मिला,जांच में जुटी पुलिस..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के बरडंगाल में एक कुए से पांच माह के दुधमुहे बच्चे का शव बरामद हुआ है बताया जा रहा की कुआ में पानी लाने गई दादी को बच्चा दिखा, बाहर निकालने पर उसके पोते के रूप में पहचान हुई। सूचना पर पहुची कुमारधुबी पुलिस, मामले की कर रही है जांच।

घटना के सम्बंध में मृतक के दादी शारदा सिन्हा ने बताया कि हम सभी परिवार दोपहर के वक्त खाना खा कर घर मे सो रहे थे बच्चे भी साथ सोया हुआ था,

शारदा सिन्हा,मृतक की दादी

करीब दोपहर दो बजे उठा तो देखा बच्चा नही हैं आस पास ढूंढा कोई सुराग नही मिला जिसकी सूचना कुमारधुबी पुलिस को दी कुमारधुबी पुलिस आई आस पास ढूंढने लगे पास के एक कुए में बच्चे का शव मिला आस पास के लोगो जे मद्दत से बच्चा के शव को बाहर निकाला गया ,

पुलिस हर बिंदुओं की जांच कर रही हैं, बच्चे के पिता रौशन सिन्हा गुरजात ने काम करता हैं।
निसन्देह बच्चे की हत्या की गई हैं किसी की गहरी साजिश हैं।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम की तैयारी कर रही है।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *