डीएवी ‘नेशनल स्पोर्ट्स’ राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन….

धनबाद (DHANBAD)कोयला नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2024 की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग तथा रॉलर स्कटिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन। प्रतियोगिता में डीएवी के 10 प्रक्षेत्रों के 55 विद्यालयों के 1150 खिलाड़ी भाग लिये।


आज हुए बैडमिंटन बालिका वर्ग अंडर-14 में डीएवी कोयला नगर ने गुमला को हराकर एवं अंडर-17 वर्ग में चाइबासा को हराकर ख़िताब पर कब्ज़ा की वहीं अंडर-19 वर्ग में बरियातु रांची ने डीएवी इस्पात बोकारो को हराकर विजेता बनी। इनलाइन अंडर-19 रॉलर स्कटिंग बालक वर्ग 300 एवं 500 मीटर में नितिन कौशिक कोयलानगर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं 1000 बालक वर्ग अंडर-17 में अनिकेत प्रताप सिंह अल्कुसा तथा अंडर-19 वर्ग में अनजन कुमार सिंह हज़ारीबाग को भी स्वर्ण पदक प्राप्त हुए।


बास्केटबॉल बालिका वर्ग अंडर-14 प्रतियोगिता के फाइनल में राजरप्पा ने गाँधी नगर को, अंडर-17 वर्ग में राजरप्पा ने बरही को वहीं अंडर-19 हज़ारीबाग ने एन आई टी आदित्यापुर को हराकर ख़िताबी मुकाबला जीता। बालक वर्ग अंडर-14 प्रतियोगिता के फाइनल में हज़ारीबाग ने डालटनगंज को, बरियातु ने बोकारो को हराकर विजेता बनी।
मौके पर प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव ने स्वागत सम्बोधन में कहा कि हमारे संस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर लगातार देश का सम्मान बढ़ा रहे है। मैं इस प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को खेल-भावना से खेलने एवं अपनी छिपी प्रतिभा को प्रकट करने पर शुभकामना देता हूँ ।


इससे इतर शनिवार को सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी सह प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि आनंद सक्सेना को पुष्प-गुच्छ, अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रॉलर स्कटिंग नृत्य एवं अन्य कार्यक्रमों की बेहद प्रशंसा करते हुए कहा कि डीएवी सीएमसी न्यू दिल्ली ने इतने वृहत पैमाने पर डीएवी कोयला नगर को जो जिम्मेदारी दी उसे प्राचार्य ने बड़े हीं योजनाबद्ध तरीके से सफल आयोजन किया वह बेहद प्रशंसनीय है।
इनलाइन 500 मीटर रॉलर स्कटिंग अंडर -14 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में डीएवी कोयला नगर की रिया राजेश, 300 मीटर वर्ग में समृद्धि कोडरमा,1000 वर्ग में अविषा गुप्ता हज़ारीबाग को स्वर्ण पदक, इनलाइन 300 मीटर रॉलर स्कटिंग बालक वर्ग में अगमय रंजन डाल्टनगंज, 500 मीटर वर्ग में आयुष कुमार गुप्ता हज़ारीबाग, 1000 मीटर वर्ग में अंडर -14 अगमय रंजन डाल्टनगंज, अंडर-17 अनिकेत प्रताप सिंह अल्कुसा, शिवम कुमार डाल्टनगंज को स्वर्ण पदक मिला। अंडर-17 अनिकेत प्रताप सिंह अल्कुसा, 500 मीटर वर्ग में शिवम कुमार डाल्टनगंज पदक मिला। क्वाड रॉलर स्कटिंग बालिका वर्ग अंडर-14 300 वर्ग में निशा रानी हजारीबाग, 500 मीटर में गुंजन कुमारी हज़ारीबाग,1000 मीटर में प्रीति कुमारी गरवा को स्वर्ण पदक मिला। अंडर-17 बालिका 300 वर्ग में सुहानी कुमारी गरवा स्वर्ण पदक मिला। क्वाड अंडर-14 बालक वर्ग 300 मीटर में आदित्या कु सिंह उरीमारी को स्वर्ण, 500 मीटर वर्ग में ईशान प्रसाद हजारीबाग स्वर्ण, 1000 मीटर वर्ग में आदित्य कु सिंह उरीमारी को स्वर्ण, अंडर-17 बालक वर्ग 300 मीटर में आर्यन कु सिंह उरीमारी को स्वर्ण, 500 मीटर वर्ग में करण कुमार उरीमारी को स्वर्ण, वहीं 1000 मीटर में आर्यन कुमार सिंह उरीमारी को भी स्वर्ण पदक मिला।


मौके पर डीएवी प्राचार्या झूमा महता कुसुंडा, आर के सिन्हा अल्कुसा तथा एस के मोहंती आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिन्हा ने दी..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *