D T ने किया ब्लॉक टू क्षेत्र का निरीक्षण,उत्पादन कम होने पर लगायी अधिकारियों को फटकार

(DHANBAD) बीसीसीएल के डीटी (ओपी) मनोज कुमार अग्रवाल ने एकीकृत ब्लॉक दो ओसीपी का निरीक्षण के पहुंचे, जहां कड़े तेवर में दिखे. खदान का निरीक्षण से पहले ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय में उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कोयला उत्पादन व डिस्पैच की जानकारी ली. कोयले के उत्पादन में कमी होने पर नाराजगी जतायी. जमीन की समस्या के समाधान में शिथिलता होने पर अधिकारियों को फटकार लगायी. ब्लॉक दो जीएम जीसी साहा ने डीटी को बताया कि केशरगढ़ व सिदपोकी बस्ती को खाली कराने एवं अधिकृत
ब्लॉक दो एरिया का निरीक्षण करते बीसीसीएल के डीटी व अन्य. भूमि की अधिग्रहण की पहल हो रही है. डीटी ने हाइवाल माइनिंग पैच, आउटसोर्सिंग खेमका कैरियर, अंबे माइनिंग, विभागीय फेस एंव न्यू मधुबन कोल वाशरी के रिसीविंग सेक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंधन को उत्पादन व डिस्पैच बढ़ाने का निर्देश दिया. सीआइएसएफ को बीसीसीएल की संपत्तियों की सुरक्षा एवं माइंस सुरक्षित करने का निर्देश

दिया. मौके पर एजीएम कुमार रजींव, पीओ टीएस चौहान, मैनेजर रणविजय सिंह, एरिया मैनजर एक्सकैवेशन आरके सिन्हा, एरिया मैनेजर ईएंडएम आलोक कुमार, भू संपदा पदाधिकारी सोनम सिन्हा, सेल्स प्रबंधक चिरंजीत प्रसाद, राजीव रंजन, वाशरी पीओ राजेश कुमार, अंबे माइनिंग पीओ शंभु पासवान, खेमका कैरियर इंचार्ज संजय ठाकुर आदि थे।


NEWS ANP के लिए धनबाद से अनिल मुंडा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *