झरिया। झरिया थाना अंतर्गत सिंहनगर स्थित रविवार की रात्रि में जेएच 10 सीबी 1275 नंबर की माल वाहक टेम्पो तेज रफ्तार गति के कारण अनियंत्रित होकर पलटने से साइकिल सवार धीरेंद्र शर्मा 40 वर्षीय की मौत हो गई ।
गौरतलब हो कि धीरेन्द्र झरिया चिल्ड्रेन पार्क स्थित अपना सैलून दुकान चलाता था जिसे बंद कर अपने आवास नितदिन की तरह शिमलाबहाल जा रहा था तभी यह घटना घटी।घटना से गुस्साए लोगों ने सिंहनगर मे झरिया धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।लोग मुवावजे के साथ साथ इस रास्ते मे हाइवा परिचालन पर रोक.लगाने की.मांग कर रहे थे।
इसके पूर्व में भी युक्त मार्ग पर कई घटना घट चुकी है। जिसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से हाइवा वाहनों की परिचालन की रोक थाम की मांग कर चुके हैं। घटना की जानकारी मिलते ही झरिया पुलिस सह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच टेंपू और शव को अपने कब्जे में लेते हुए झरिया थाना ले आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक के परिवार वाले कुछ दिन पहले अपने पैतृक गांव बिहार गए हुए थे। जिन्हें सूचना दे दी गई है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी सुलेखा देवी अपने परिवार के सदस्यो के साथ सोमवार अहले सुबह झरिया थाना पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई। तत्पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए धनबाद भेज दिया । मृतक अपने पीछे एक पत्नी, दो पुत्र व दो पुत्री को छोड़ गए हैं जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द बुंदेला की रिपोर्ट…
