टुंडी(TUNDI),थाना क्षेत्र के मधुरसा,सोनाद,बेजराबाद के बीच साइबर अपराधी का पीछा करने के क्रम में बराकर नदी में कूदने से साइबर पुलिस के ड्राइवर की डूबने से मौत की आशंका से सनसनी फ़ैल गई।जानकारी के अनुसार बोकारो से कुछ पुलिस अपराधी की तलाश में टुंडी आई थी,टुंडी पुलिस के सहयोग से धर पकड़ के लिए मधुरसा गई थी,जोरिया के पास पुलिस को देख कर अपराधी भागने लगे,
पुलिस पीछा करने लगी।इसी बीच अपराधी बराकर नदी की तेज धार में कूद पड़े,पीछे पीछे पुलिस के जवान भी कूदे,पर वे कुछ दूर जाने के बाद वे लौटने के भी स्थिति में नहीं थे,ओर थक हार कर नदी की तेज धार में बह गए।हालांकि खोजने की पूरी कोशिश की गई लेकिन नहीं मिले।घटना की सूचना पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी,डीएसपी राजेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।पुलिस अब भी
घटना स्थल पर ही मौजूद हैं।मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुलिस कर्मी संदीप मंडल,बोकारो का रहने वाला है।फिलहाल साइबर थाना धनबाद में ड्राइवर के रूप में कार्यरत है।
टुंडी,थाना क्षेत्र के बेदराबाद में बराकर नदी घाट पर अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में नदी में कूदे दो पुलिस कर्मियों में से लापता एक पुलिस कर्मी का आज शुक्रवार सुबह से ही रतनपुर के पास ग्रामीणों द्वारा तलाश शुरू किया गया है।बीडीओ एसके चौरसिया,सी ओ रवि कुमार,मुखिया प्रतिनिधि शहादत अंसारी ग्रामीणों के साथ जुटे हैं।एनडीआरएफ की टीम भी आने वाली है।विदित हो की साइबर अपराध के बढ़ते प्रभाव से ग्रामीण भी काफी क्षुब्ध हैं।
NEWS ANP के लिए टुंडी से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट..
