झरिया(DHANBAD) महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर तिसरा एवं आसपास के क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की उमड़ी रही भीड़। लोग बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक कर विधिवत पूजा पाठ किया। वही अलकडीहा शिव मंदिर पातालेश्वर धाम में शिव बारात की झांकी निकली गई जो कुसमा टांड़ लालचंद अग्रवाल के शिव मंदिर पहुंचाने के बाद बारात मुकुंन्दा दुर्गा मंदिर पहुंचकर शिव विवाह कराया गया। यहां मंदिर के पुजारी विकास मुखर्जी, राहुल मुखर्जी, रुद्र नवीन मुखर्जी, शिव पार्वती की पूजा कराया।

वही मंदिर कमेटी के जयंती प्रसाद सिंह, चांदीचरण मोदक, हीरालाल मोदक ने बताया कि पूजा के बाद वापस बारात मंदिर में पहुंची जहां चार पहर का पूजा कराया गया जिसे सफल बनाने में कमेटी के लोग एवं पुलिस प्रशासन जगह-जगह सक्रिय थे, भक्तों एवं भगवान भोलेनाथ के बरातियों के लिए जगह जगह पर सरवत पानी का भी व्यवस्था किया गया था। भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार दलबल के साथ विधि व्यवस्था में लगे हुए थे।
बारात में शिव इंद्रजीत गोप , पार्वती जितेन मोदक, बजरंगबली भोला मोदक, विष्णु दीपक मोदक, नदी जोटा मोदक बने। मौके पर हीरालाल गोराई, मिंटू साव, सुनील मोदक, जयराम रवानी, उज्जवल मोदक, नेपाल महतो, बसंत मुखर्जी, प्रवीर मुखर्जी, हराधना मोदक, थे। भाजपा के धर्मजीत सिंह मंदिर पहुंचकर माथा टेका।इसके अलावा अमरनाथ शिव मंदिर जयरामपुर मोड़, चांद कुइयां, कुइयां, मोहरीवांध ,घनुडीह,एमओसीपी ,बेरा ,दोबारी, गोल्डेन पहाड़ी,आमटाल आदि शिव मंदिर में भी पूजा एवं बारात निकल गया। बारात में भूत पिचास अदी के भेस में लोग नाचते गाते झूम रहे थे।
वही महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्री श्री 108 बाबा अमरनाथ शिव मंदिर जयरामपुर से शिव पूजा के लिए कलश यात्रा निकाला गया जो अलकडीहा तालाब में जलाभिषेकर वापस मंदिर प्रांगण पहुंचा। जंहा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया।इस दौरान चारों तरफ भगवान भोलेनाथ की जयकारा से क्षेत्र गूंज उठा। रमाकांत चौहान, दीपक जायसवाल, निक्की मोदक, संजय कोइरी, सिंटू कुमार, करण सत्यम आदि थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट…
