
आसनसोल (ASANSOL),पश्चिम बंगाल आसनसोल बराबनी लोकसभा के पंचगछिया इलाके मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भागवत कथा का आयोजन किया गया, इस बार भागवत कथा मे देश के मशहूर भागवत कथा वाचक व भगति गायक श्री सौरव कृष्ण गोस्वामी महाराज सात दिवसीय भागवत कथा कार्यक्रम का आयोजन करने आसनसोल की जनता को अपनी कथा से मंत्र मुग्ध करने आए हैं,
भक्तों ने कहा कथा ने उनकी अंतर आत्मा को किया शुद्ध तो बारिश ने चिलचिलाती धुप और गर्मी से दिलाई उनको निजात…
कथा के पहले दिन ही उनकी कथा सुनने के लिये भक्तों की भारी भीड़ उमड़ गई और उनकी कथा और भक्ति गानो को सुन भक्त कुछ इस कदर झूमें की उनको झूमता देख अचानक से मौसम मे भी भारी बदलाव हुई और देखते ही देखते जमकर मूसलाधार बारिश हुई जिसका आनंद भागवत कथा मे उपस्थित भक्त ही नही बल्कि पुरे आसनसोल के लोगों ने उठाई,

भक्तों ने कहा भागवत कथा के दौरान उनको पहली बार असाधारण अनुभव महसूस हुआ जिसकी कल्पना वह नही कर सकते, उन्होने कहा पूरा दिन वह तेज और चिलचिलाती धुप और गर्मी की मार झेल रहे थे, वह यही उम्मीद लगाए बैठे थे की इसी धुप और गर्मी के बीच उनको कथा सुननी होगी पर भगवान श्री कृष्ण की महिमा कोई नही जानता उन्होंने अपने तमाम भक्तों को अपनी मौजूदगी दिखा दी यह महसूस करा दिया की वह हमारे साथ हैं, बस उनको देखने उनको महसूस करने, सच्चे दिल से उनका अनुभव करने वाला, उनका परम भक्त हो..
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट..