CONGRESS SAMVAD: झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ने धनबाद में कहा..”धैर्य रखियें.पार्टी सर्वे जारी है. निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेगा टिकट..”

धनबाद(DHANBAD)झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश धनबाद में आयोजित संवाद आपके साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद केशव महतो कमलेश का यह पहला धनबाद दौरा था। वही इस दौरान कई स्थानों में कोंग्रेसी नेताओ और कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया.. वही इस मौके पर धनबाद के लुबी सर्कुलर स्थित उत्सव विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी उपस्थित काँग्रेसी नेताओ और कार्यकर्ताओं ने यहां भी उनका स्वागत किया…

इस जनसंवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया एवं सफल संचालन धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कांग्रेस पार्टी आम कार्यकताओ की पार्टी है ।मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाया गया है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा जब टिकट मिला तो सिली में था,जब अध्यक्ष बना तो रांची मे था। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने धनबाद के कार्यकताओ को आह्वावान करते हुए कहा धनबाद की सभी विधान सभा सीट पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है पार्टी सर्वे कार्य भी कर रही है निष्ठावान कार्यकताओ को टिकट मिलेगा।

उन्होने कहा धनबाद में कार्यकताओ का जोश-उत्साह देखकर मन प्रसन्न है धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी संगठन को मजबूत किया हैं।संगठन सशक्तिकरण अभियान को और तेज करे लोक सभा चुनाव की गलतियों को सुधार कर काम करें। सशक्त बुथ के बल पर कांग्रेस धनबाद में जरूर जितेगी। पुरे पांच साल में कितने कार्यक्रम में शामिल हुए हैं कांग्रेस के प्रति ईमानदार हैं या नहीं…

मुख्य रूप से झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो जी प्रदेश के पदाधिकारी उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, महासचिव मदन महतो, पंकज मिश्रा, वैभव सिंहा विजय सिंह रामगोपाल भूवानिया, अशोक सिंह झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज धनबाद जिला के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सभी नगर व प्रखंड अध्यक्षों ने संबोधित किया

नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भरा उन्होंने कहा कि मुझे जैसे साधारण कार्यकर्ता को दामोदर पुल से लेकर धनबाद आने तक जगह-जगह सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जो स्वागत किया उनके इस प्यार और स्नेह से अभीभूत हूं। इसी समर्पण का परिणाम है की अचानक रात्रि फोन कर दिल्ली बुलाया गया जहां हम लोगों के नेता राहुल गांधी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , केसी वेणुगोपाल झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब ने मुझे झारखंड संभालने की जिम्मेदारी सौंपी.. मैं आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर अपने आला कमान से वादा कर चुका हूं की पूरी झारखंड प्रदेश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार पुनः वापस होगी और जो वादा राहुल गांधी ने माता बहनों और युवाओं से किया उसे हम जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे जिस प्रकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार होते आया है यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना बंद की गई मगर संघर्ष की उपज मैं का हेमंत सोरेन ने अब वह आवास योजना शुरुआत किया “मईया सम्मान योजना” का हक हमारी बहनों को मिलना शुरू हो गया है और झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार वादा करती है की हर वर्ग हर समाज के लोगों का ख्याल रखा जाएगा विशेष कर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने का काम करेगी। और उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कहीं की इस बार विधानसभा चुनाव के लिए जितने लोगों ने भी आवेदन किया है उन सभी के नाम को में दिल्ली भेजने का काम करूंगा और हमारे और आपके बीच का प्रत्याशी संगठन से ही होगा..

कार्यक्रम में धनबाद कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और राशिद रजा अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड का मोमेंटम दिया और एकावन किलो का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के दौरान तेलमोचो पुल, कपुरीया मोड, पुटकी, गोधर, बैंक मोड, रांगाटाड, सीटी सेंटर के पास कांग्रेस कार्यकताओ ने जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बाघमारा के रोहित यादव भी भारी संख्या में अपने समर्थक के साथ आए थें। मयूर शेखर झा के समर्थन मे भी जोरदार नारे लगाए गए।झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह जी ने कहा कि संगठन में सबसे बड़ी शक्ति है और आज इस सभागार में हमें अनुशासन और समर्पण अगर किसी से सीखना है तो हमारे प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से सीखना होगा उनके समर्पण और अनुशासन के बदौलत ही आज वह इस स्थान पर पहुंचे हैं की पार्टी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा ने कहा पार्टी हाईकमान को अपने हिस्से की सभी सीट को जिताकर भेजेंगे। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा मैने रात-दिन मेहनत कर धनबाद का संगठन मजबूत किया। हम विधान सभा चुनाव के लिए पुरी तरह तैयार हैं..

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिती के अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी के अध्यक्ष अभिलाष साहू, गजेंद्र सिंह, शमशेर आलम, विजय सिंह, अभिजीत राज, शाहिदा कमर, रणविजय सिंह, इरफान खान चौधरी, बाबू अंसारी, कुमार गौरव उर्फ सोनू, गोपाल कृष्ण चौधरी, रवींद्र वर्मा, पंकज मिश्रा, वैभव सिंहा, मनोज यादव नवनीत नीरज, महेंद्र कुमार दुबे अशोक लाल, सुंदर यादव, राजेश राम, जावेद रजा,बकील बाउरी, कयूम खान,सरफराज आलम, कालीचरण यादव, बीके सिंह,रवी चौबे, रोहित यादव, योगेन्द्र सिंह योगी, सुरेंद्र यादव रामगोपाल भुवानिया, देवेंद्र कुमार, मयूर शेखर झा,शैलेलगनदेव यादव,अख्तर खान गुड्डू, मुख्तार खान, मनोज कुमार हाड़ी मृत्युंजय सिंह, इम्तियाज अली, महीला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिता राणा, रत्नेस यादव, राजू दास,माधव सिंह, सुरेश चंद्र झा सुधांशुशेखरझा, , जहीर अंसारी, किशोर कुमार, मंटू दास, पप्पु पासवान, डीएन यादव, जियाउल हुसैन,अछयवर प्रसाद, गैरूल हसन, रवी रंजन सिंह, शंकर प्रजापति, दिपक सिंह, बलराम महतो, इदु अंसारी,रामकृपाल गोस्वामी, आंनद मोदक, धनेशवर सिंह संतोष मोदक हरिश्चंद्र दुबे,रणधीर ठाकुर, रणजीत पांडेय, प्रदीप पांडेय, इंदल यादव, जयप्रकाश चौहान अवधेश पासवान, संजय जयसवाल, डीके सिंह, पिंटू तुरी, पूर्णेदु सिंह,अरविंद सैनी उपस्थित रहें..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *