कांग्रेस अध्यक्ष का दावा, इंडिया गठबंधन 295 सीटें जीतेगा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से कहा कि इंडी गठबंधन 295 सीटें जीतेगा, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं, उसकी सच्चाई यह है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर लिया है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया को बताया कि टीवी चैनलों पर होने वाली एग्जिट पोल की बहसों में अब कांग्रेस भी हिस्सा लेगा।

कांग्रेस भी खुलकर अपना पक्ष रखेगा। यहां याद दिला दें कि एक दिन पहले ही टीवी चैनलों पर आज होने वाली एग्जिट पोल की बहसों में कांग्रेस शामिल होने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि TRP के खेल में हमें शामिल नहीं होना है। चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, चंपई सोरेन एवं कल्पना सोरेन सहित तमाम विपक्षी नेता शामिल हुये। बैठक में कई मुद्दों पर मंथन हुआ।

NEWS ANP से ब्यूरो रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *