धनबाद (DHANBAD): झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के खास रंजय सिंह हत्याकांड के आरोप में कांग्रेस नेता हर्ष सिंह आज धनबाद कोर्ट में सशरीर पेश हुए।
रंजय सिंह हत्याकांड में अदालत ने आरोपी हर्ष सिंह को सशरीर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 अखिलेश कुमार की अदालत में मामले पर सुनवाई हुई। अदालत में यह मामला अभियोजन साक्ष्य के लिए चल रहा है।
अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में कुछ दिन पूर्व किसी गवाह को पेश नहीं किया गया। अदालत ने अभियोजन पक्ष को गवाह प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व अदालत ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अर्पित श्रीवास्तव को अदालत में गवाही के लिए बुलाया था। अभियोजन पक्ष द्वारा अदालत को बताया गया कि टीआई परेड कराने वाले प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अधिकारी अर्पित श्रीवास्तव फिलहाल डाल्टेनगंज में पदस्थापित हैं।
अदालत ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अर्पित श्रीवास्तव को अदालत में उपस्थित करने का निर्देश अभियोजन पक्ष को दिया है..
इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता सह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह ने मीडिया को बताया कि आज गुरुवार को कोर्ट में सशरीर पेश हुए हैं जहां न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत अगली तारीख को मुकर्रर की गई है।
NEWS ANP के लिए नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट