अनुपमा के समर्थन में प्रचार प्रसार करने पहुंचे प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष:कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा..देश में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार..

धनबाद(DHANBAD) धनबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में प्रचार प्रसार करने के लिए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं मनोबल बढ़ाने के लिए आज झारखंड कांग्रेस के प्रभारी सह कश्मीर के पूर्व विधायक गुलाम अहमद मीर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर धनबाद पहुंचे

धनबाद के बैंकमोड़ स्थित ब्लैक रॉक होटल में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और हौसला अफजाई करने के साथ ही कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता के बीच में हवा बह रही है.. यही सही मौका है और इस जंग को जीतने के लिए सभी को शत प्रतिशत मेहनत बूथ स्तर पर करने की जरूरत है

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर जीत हासिल करना है..मीर ने कहा कि धनबाद का उत्साह बता रहा है कि हम सब चुनाव को जीत रहे हैं झारखंड के कई लोकसभा क्षेत्र से घूम कर आया हूं वहां भी बेहतर स्थिति है.. गुलाम अहमद मीर ने कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाते हुए यहां तक कहा कहा कि जिस बूथ पर सबसे अधिक वोट गिरेंगे उसके सभी कांग्रेस पोलिंग पदाधिकारी को ईनाम के रूप में कश्मीर की 5 दिनों का घूमने फिरने ठहरने की टूर ट्रिप हमारी ओर से दी जायेगी ..

उसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गुलाम मोहम्मद मीर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी योजना लोगों को पसंद आ रही है ..और हम युवाओं को रोजगार ,किसानों के लिए MSP की गारंटी ,महिलाओं को एक लाख रूपया सालाना ,10 किलो अनाज समेत तमाम योजनाओं को देने वाले हैं.. पिछले 10 साल के मोदी जी के कार्यकाल से जनता ऊब चुकी है और इस बार लोक सभा चुनाव परिणाम 4 जून के बाद केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने वाली है

गुलाम मोहम्मद मीर साहब ने केंद्र की मोदी सरकार पर झारखंड की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया …इसी साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया लेकिन जेल का फाटक खुलेगा और हेमंत सोरेन निकलेगा यह नारा लोगों में गूंज रही है

हम चुनाव जीत कर आएंगे तो झारखंड में आदिवासियों की सरना कोड लागू करने की मांग पूरी करेंगे… भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा,कहा अजीत पवार का मामला हो या मोदी जी के अनुसार अडानी अंबानी के यहां से ऑटो में पैसा निकलने के मुद्दा उठाने के सवाल पर मीर ने कहा पीएम को अपने एजेंसी से जांच कराना चाहिए…ये पैसा कहां गया…?

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *