
रांची (RANCHI)कांग्रेस ने झारखंड में बड़ा उलट फेर किया है। कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने झारखंड के गुड्डा लोकसभा सीट से दीपिका पांडे सिंह का नाम फाइनल किया था, लेकिन अब उन्हें बदल दिया गया है। अब उनके बदले प्रदीप यादव चुनाव लड़ेंगे। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
वहीं झारखंड के राजधानी रांची लोकसभा सीट से सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया गया है। इस संबंध में रविवार को राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली की मंच पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुश्री सहाय को बधाई दी। उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दी। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं सुश्री सहाय की मुलाकात के बाद रांची सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर विराम लग गया।
NEWS ANP के लिए रांची से वी सिंह की रिपोर्ट