भारी मतों के अंतर से होगी कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा की जीत – राजेश ठाकुर..

धनबाद(DHANBAD): झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने धनबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छठे चरण के चुनाव में झारखण्ड की तीन सीट रांची जमशेदपुर और धनबाद लोकसभा सीट कांग्रेस जीत रहीं है.

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का कांग्रेस के प्रति जिस प्रकार से रुझान देखने को मिला इससे यह साबित होता है कि धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह भारी मतों से धनबाद सीट जीतने जा रहीं हैं.मंत्री बदल पत्रलेख और मंत्री हफिजूल हसन को ईडी द्वारा समन भेजे जाने के मामले में उन्होंने कहा मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिल रहीं है कि दो मंत्रियों को ईडी ने समन जारी किया है और यह साफ बतला रहीं या कि भाजपा हार रहीं है.

गौरतलब है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुमार गौरव के आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी बातो को रखा

NEWS ANP के लिए नितेश की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *