सरला बिरला विश्वविद्यालय में शोक सभा आयोजित…

रांची(RANCHI) सरला बिरला देवी की सुपुत्री एवं केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चेयरपर्सन मंजुश्री खेतान का गुरुवार को कोलकाता में निधन हो गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। विवि के कुलपति प्रो. गोपाल पाठक ने विवि परिवार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए

उनसे जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा किया। कार्य के प्रति खेतान के समर्पण और उनके दृढ़ संकल्प के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया। उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की बात करते हुए उन्होंने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरला बिरला परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। शोक सभा में विवि के अन्यान्य शिक्षकाें ने खेतान से जुड़ी कई बातों पर संक्षिप्त चर्चा की।

शोक सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर खेतान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपने शोक संदेश में खेतान के निधन पर अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

NEWS ANP के लिए रांची से अर्जुन की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *