भारत कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), पूर्वी झरिया लोकल कमेटी की बैठक हुई संपन्न…..

झरिया(JHARIA):चासनाला कामरेड एस के बक्शी स्मृति भवन में
भारत कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पूर्वी झरिया लोकल कमिटी की बैठक नटवर महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में पार्टी के जिला सचिव संतोष कुमार घोष, जिला सदस्य सुंदर लाल महतो, पूर्वी झरिया लोकल कमिटी सचिव योगेंद्र महतो, सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी के सचिव विकास कुमार ठाकुर, सिंदरी शाखा सचिव गौतम प्रसाद, गोपाल लाल तथा लोकल कमिटी के अंतर्गत सभी शाखा सचिव उपस्थित थे।

सर्वप्रथम पूर्वी झरिया के सचिव योगेंद्र महतो ने सांगठनिक और राजनीतिक रिपोर्ट रखें तथा लोकल कमेटी के सदस्यों ने चर्चा किया।
बैठक में जिला सचिव संतोष घोष ने कहा कि आज देश में हर तरफ बर्बादी नजर आ रही है। हमारे देश के संविधान के चार मुख्य स्तंभ हैं.. धर्मनिरपेक्ष जनतंत्र, आर्थिक संप्रभुता, सामाजिक न्याय तथा केंद्र व राज्यों के संबंध।

आज इन चारों पर भाजपा सरकार बेहद अक्रमकता से हमला कर रही है। हमारे संविधान ने जाति, धर्म, नस्ल, लिंग, क्षेत्र आदि के आधार पर भेद किए बिना सबको समान अधिकार दिए हैं। आज इस बराबरी पर सबसे बड़ा हमला है।

झारखंड राज्य कमेटी के सदस्य शिव बालक पासवान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ED द्वारा की गई गिरफ्तारी की निंदा की हैं। स्पष्ट रूप से मोदी सरकार और बीजेपी मोदी सरकार के प्रदर्शन अपनी भ्रष्ट प्रथाओं के खुलासे और चनावी बाॅड विवरणों के खुलासे से लोगों के बढ़ते मोहभंग से घबराई हुई है। भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 60,60,51,11,000 रूपयें का दान मिला हैं। इसलिए,बदले की भावना से विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे हैं।
यह INDIA ब्लआॅक से संबंधित दुसरा मुख्यमंत्री हैं जिसे गिरफ्तार किया गया।भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा आगामी चुनावों में भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा हैं उन्हों संरक्षित,पुरस्कृत और संरक्षण दिया जाता है।
इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है, और इस घोटाले के उजागर के बाद आम जनता के बीच में यह साफ हो गया है कि इस बॉन्ड को क्यों छुपाया जा रहा था। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता उचित जवाब देगी। बैठक में गोपाल विश्वकर्मा, जगदीश महतो, जगन्नाथ घोष, कार्तिक ओझा, तथा अन्य लोकल कमेटी के सदस्य थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अंरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *