धनबाद(DHANBAD)JMM धनबाद जिला समिति द्वारा शहीद मैदान,स्टीलगेट में झामुमो के पूर्व जिला सचिव स्व: प्रभू नाथ महतो कि 9वीं पुण्यतिथि मनाई गई साथ ही आम सभा का आयोजन किया गया। सभा कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन जी ने कि।सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन के नेतृत्व में जिला समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्व: प्रभू नाथ महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

मौके पर जिलाध्यक्ष लख़ी सोरेन ने कहा कि स्व: प्रभु नाथ महतो झामुमो के सच्चे सिपाही थें, उनके द्वारा गरीब, शोषित लोगों के समस्या का समाधान त्वरित रूप से किया जाता था, थाना हो या अस्पताल सभी जगह लोगों के मदद के लिए तत्पर रहते थें।आज हम सभी को उनके जैसे समाजसेवा कि भावना से लोगों के मदद केलिए तत्पर रहने के लिए तैयार रहना चाहिए।
मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य कंसारी मंडल,जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक, मुकेश सिंह, अजय रवानी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, संगठन सचिव मदन महतो, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान, वरिष्ठ नेता जग्गू महतो,बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान,गोबिंदपुर प्रखंड अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी, दिनेश महतो,नईम अंसारी, मंसूर अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें।
NEWS ANP के लिए धनबाद से अंजलि चक्रवर्ती की रिपोर्ट…