झारखंड के कई इलाकों में दो दिनों में शुरू हो सकती है शीत लहर, अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पारा गिरना जारी है और गढ़वा में सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया


झारखंड राज्य में शीतलहर की चेतावनी (Cold Wave Warning) जारी की गयी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Abhishek Anand) ने सोमवार को कहा कि बुधवार तक राज्य के पश्चिमी और मध्य भाग में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पारा गिरना जारी है और गढ़वा में सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग (Weather Department) ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि मंगलवार और बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य के अधिकांश स्थानों पर पारा 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ये गिरावट उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हुई है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *