सिविल सर्जन ने नियोनेटल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन ने सिविल सर्जन कार्यालय से नियोनेटल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को लेकर राज्य सरकार ने धनबाद सदर अस्पताल को एक नियोनेटल एम्बुलेंस प्रदान किया है। यह शिशु फ्रेंडली है। इसमें ऑक्सीजन समेत रेडियंट वार्मर, सक्शन मशीन, बैग मास्क, नवजात को रखने के लिए बेबी वार्मर समेत कई उपकरण मौजूद हैं। इसमें नवजात को रखकर उसे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि राज्य में शिशु मृत्यु दर में कमी लाने को लेकर यह निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा आज से जिले में शुरू की गई है। इस विशेष एम्बुलेंस से 1 माह तक के बच्चों को इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर तक बिना देरी किये ले जाया जा सकेगा। जिससे जिले के शिशुओं को जल्द और अच्छा इलाज मिल सकेगा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *