धनबाद(DHANBAD)निरसा। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा द्वारा शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चिरकुंडा नगर परिषद निवर्तमान अध्यक्ष डब्लू बाउरी एवं डॉक्टर विश्वनाथ पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित, झंडोतोलन एवं कबूतर को स्वतंत्र कर किया गया।
- संजीव साव,प्रचार्य / 2. विवेक सिंह,निर्देशक
उसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता 100, 200 एवं 400 मीटर रेस, वन लेग रेस, पोट रेस, रिले, टग आफ वार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें छठ पूजा, मां काली की प्रस्तुति, पोंगल, दीवाली, भाईदूज सहित कई अन्य तरह की प्रस्तुति प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल के सारे शिक्षक एवं शिक्षकोत्तर का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक विवेक सिंह एवं प्राचार्य संजीव सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस वर्ष हमलोगों ने इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी जोड़ा है। स्वामी जी की इच्छा रही है कि पढ़ाई के साथ संस्कार भी जरूरी है।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
