राँची(RANCHI) राँची।झारखण्ड के मुख्य सचिव बदल दिए गए हैं।नए मुख्य सचिव एल खियांग्ते बने हैं।
इससे पहले सुखदेव सिंह राज्य के मुख्य सचिव थे,लेकिन अब उन्हें एटीआई का महानिदेशक बना दिया गया है।
इससे पहले एल खियांग्ते एटीआई के महानिदेशक थे।झारखण्ड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में सूचना भी जारी कर दिया है।झारखण्ड के नए सचिव एल खियांग्ते के पास अपर मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार होगा।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…