चेंबर द्वारा नए पणन सचिव विपुल कुमार का स्वागत…

धनबाद (DHANBAD)आज बाजार समिति चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा कृषि बाजार समिति के नए पणन सचिव विपुल कुमार का अभिनंदन किया गया चेंबर के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बाजार समिति के पणन सचिव राकेश कुमार सिंह का तबादला कोडरमा होने के बाद नए सचिव के रूप में विपुल कुमार ने पदभार ग्रहण किया चेंबर की ओर से पूर्व सचिव राकेश कुमार सिंह को शॉल ओढाकर विदाई दी गई एवं नए सचिव विपुल कुमार को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

नए पणन सचिव विपुल कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की हर समस्या पर ऑफिस के द्वारा समाधान किया जाएगा विशेष रूप से पूरे मंडी परिसर में साफ सफाई लाइट एवं सुरक्षा की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
चेंबर के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल सचिव गौरव गर्ग कोषाध्यक्ष दीपक कटेसरिया राजकुमार अग्रवाल सुरेंद्र जिंदल जसविंदर सिंह विनोद सिंघल अरविंद सतनालिका अमन अग्रवाल श्याम भीमसरिया कृष्ण अग्रवाल विनय अग्रवाल इत्यादि सदस्य उपस्थित थे

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *