टीम इंडिया की जीत से झरिया में जश्न का माहौल

धनबाद (DHANBAD) टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत पर देश के अलग-अलग शहरो में खूब जश्न मनाया गया। वहीं भारत की जीत के बाद झरिया में दिवाली जैसा माहौल था। शनिवार की देर रात लोग सड़कों पर आकर जश्न मना रहे थे।

वहीं रविवार की सुबह जोरापोखर स्थित जैलगोरा स्टेडियम मे जैलगोरा क्रिकेट अकादमी के बच्चों ने भारत की जीत पर केक काट कर जश्न मनाया। इस दौरान पूरा स्टेडियम इंडिया इंडिया के जयघोष से गूंज उठा। जैलगोरा क्रिकेट अकादमी के कोच रितम डे ने मौजूद बच्चों को केक खिलाकर भविष्य मे बेहतर करने की शुभकामनाएं दी। कोच रितम डे ने कहा कि परिस्थिति चाहे जो भी हो हमे उसे डटकर मुकाबला करना चाहिए।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *