खेलों का महाउत्सव: रेनबो 24 में प्रयास इंडिया के छात्रों का जश्न शुरू..

सिंदरी(SINDRI): बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित संस्था प्रयास इंडिया के वार्षिक उत्सव रेनबो 24 का आगाज रविवार को सुबह 5:30 बजे डी. यू. सी. ग्राउंड में ‘ खेलो इंडिया खेलों ‘ के साथ हुआ,

जिसका उद्घाटन डॉ घनश्याम सर ने किया। प्रतिस्पर्धा में खो खो, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़, जलेबी दौड़ जैसे कई खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

डॉ घनश्याम सर ने खेल के महत्त्व के बारे में बताया और मेजर ध्यानचंद का उदाहरण देते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा की बच्चों में खेल भावना का विकास करना उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में प्रयास इंडिया के पूर्व स्वयंसेवक रवि सर और अभिषेक सर मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयास इंडिया के स्वयंसेवकों का योगदान रहा।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *