नींबू पहाड़ पर पहुंची CBI की टीम…

साहेबगंज (SAHEBGANJ): रांची CBI की टीम अवैध खनन मामले की जांच करने नीबू पहाड़ पहुंची। सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम करीब 40 मिनट तक वहां रुकी और जरूरी जानकारी हासिल कर निकल गयी। इससे पहले बीते कल CBI की टीम ने शोभनपुर भट्ठा स्थित दाहू यादव के घर और बथान पहुंचकर जांच की थी। इस मामले में सीबीआई जल्द ही और लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सकती है।

यहां याद दिला दें कि बीते सात दिसंबर को सीबीआई की 40 सदस्यीय टीम ने एक साथ पंकज मिश्रा सहित आठ लोगों के यहां छापेमारी की थी। इस मामले में विजय हांसदा ने 30 जून 2022 को कोर्ट में शिकायत वाद दायर कराया था। दायर परिवाद पत्र पर संबंधित कोर्ट के आदेश पर एससी-एसटी थाना में केस हुआ था। इसी केस को सीबीआई ने टेक ओवर किया है। नींबू पहाड़ मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने केस दर्ज करने के बाद बीते 24 नवंबर से जांच शुरू की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *