कांग्रेस कमेटी की बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन दुगदा स्थित इंटक कार्यायल परिसर में शनिवार को संपन्न..

चंद्रपुरा(CHANDRAPURA); प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन दुगदा स्थित इंटक कार्यायल परिसर में शनिवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने की । सम्मेलन में मुख्य रूप से बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह, झामुमो के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी शामिल हुए।

विधायक सिंह ने कहा कि चुनाव कार्यकताओं की बदौलत जीत जा सकता है। इस लिए प्रखंड के तमाम बुथ एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता अपने अपने बुथ जितो तभी संसदीय क्षेत्र का चुनाव जीत पाएंगे। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। आगे कहा कि अगर पुनः केन्द्र में भाजपा आई तो एक भी प्रतिष्ठान बचने नहीं जा रहा है।

साथ ही कोल इंडिया से मिलने वाली पेंशन भी बंद हो जाएगा। आप सभी कार्यकर्ता जाति – धर्म से ऊपर उठकर गिरिडीह के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के जीत के प्रति समर्पित भाव से कार्य में जुट जाए। आगे कहा कि वर्तमान गिरिडीह के सांसद मद का कहीं भी बोर्ड नहीं लगा।

केन्द्र के प्रधानमंत्री के नाम पर पुनः सांसद बनना चाहता है। झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जुमले वादी बातों में इस बार आने वाली नहीं है। पुरे झारखंड ही नहीं देश में इंडिया गठबंधन के पक्ष हवा चल रही है।

मौके पर झामुमो उपाध्यक्ष अशोक मूर्मू , राजद महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हृदया देवी अंजु अंथोनी, रजनीश कुमार, विमलेश सिंह, पिंटु सिंह, विनोद सिंह, पवन राव , मोहम्मद सलीम, गणेश दास , भोला चौहान, प्रदीप महतो, डेगलाल यादव, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *