बोकारो रेंज के DIG सुरेन्द्र झा ने सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण..

सिन्दरी (DHANBAD ) बोकारो रेंज के DIG सुरेन्द्र झा सोमवार की अपराह्न में एसडीपीओ कार्यालय, सिन्दरी पहुंचे। जिन्हें सलामी गारद द्वारा सलामी दी गयी। उनके द्वारा सलामी गारद को अच्छे टर्न आउट के लिए पुरस्कृत किया। तत्पश्चात् अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, सिन्दरी का निरीक्षण प्रारंभ किया।

निरीक्षण के समय श्री अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर), धनबाद एवं श्री भूपेन्द्र प्रसाद राउत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिन्दरी एवं उनके कार्यालय के पदाधिकारी एवं आरक्षी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किये।

अवलोकन के दौरान सिन्दरी अनुमंडल के विगत पांच वर्षों का अपराध आंकड़ा, यू०डी० कांड, अप्राथमिकी पंजी, गंभीर कांडों की समीक्षा एवं अन्य पंजियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय कार्य संतोषजनक पाया गया, जिसके लिए कार्यालय से सभी पदाधिकारी एवं आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *