बोकारो नदी का पुल टूटने से पानी के तेज बहाव में लापता किसान का 28 घंटे बाद मिला शव

बोकारो (BOKARO) शुक्रवार और शनिवार को लगातार हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण शनिवार की सुबह बोकारो नदी (Bokaro River) का पुल बीच से पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया था।

बोकारो : शुक्रवार और शनिवार को लगातार हुई भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण शनिवार की सुबह बोकारो नदी (Bokaro River) का पुल बीच से पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया था।

पुल के टूटते ही पानी के तेज बहाव में लापता एक किसान का शव 28 घंटे बाद रविवार की अहले सुबह बरामद किया गया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत ढेंढे गांव निवासी भोरी लाल प्रजापति का शव (Dead Body) हजारी पंचायत के अंबा टोला के निकट बोकारो नदी के किनारे झाड़ी में मिला।

बताते चलें भोरी लाल प्रजापति शनिवार की सुबह डुमरी गांव में अपने खेत जाने के लिए पुल पार कर रहे थे। तभी पानी के तेज बहाव में पुल का एक पाया टूट कर गिर गया और वह भी पानी में बह गये।

शनिवार को प्रशासन की ओर से भी खोजबीन के लिए NDRF टीम को लगाया गया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। वहीं दूसरे दिन रविवार को अंबा टोला पलानी गांव के निकट बोकारो नदी के किनारे झाड़ी में शव फंसा मिला।

news ANP के लिए बोकारो से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *