BMS@7O:भारतीय मजदुर संगठन के धनबाद अधिवेशन में सामाजिक सुरक्षा, वेतन एवं बोनस के साथ वेज कोड का मुद्दा उठा…

भारतीय मजदूर संघ धनबाद जिला का अधिवेशन जुबली हॉल कोयला भवन में बलदेव महतो की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ जिसका संचालन जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि भारतीय मजदुर संघ के संगठन मंत्री ब्रजेश अपने सम्बोधन में कहा की भारतीय मजदुर संघ अपने स्थापना की 70 वां वर्ष प्रवेश कर रहा। इस वर्ष जिन क्षेत्रों में मजदूरों को संगठित नहीं किया गया उन्हें संगठित कर उनका सामाजिक सुरक्षा वेतन एवं बोनस के लिए लड़ाई लड़ा जाएगा। साथ ही झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की चुनाव कार्य से मुक्त किया जाए क्योंकि कोषागार एवं बच्चों के लालन पालन में अनावश्यक व्यवधान होता है…

भवन निर्माण में जो सेस 10 लाख में कटता था उसे 50 लाख कर दिया गया है जिससे कल्याण बोर्ड ‌द्वारा संचालित स्कीम में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है और मजदूरी को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, सिर्फ पूँजीपतीयों का हित साधा जा रहा है। प्रदेश मंत्री संजय चक्रवती ने कोड बिल में प्रकाश डालते हुए कहा कि वेज कोड और सामाजिक सुरक्षा तत्काल प्रभाव से लागू केन्द्र सरकार करें तथा अन्य 2 कोड बिल में संशोधन किया जाए। रविन्द्र मिश्राए विभाग प्रमुख धनबाद जो चुनाव अधिकारी भी है संगठनात्मक मु‌द्दे पर प्रकाश डालते हुये अधिक से अधिक युनियन गठन और औद्योगिक विवाद उठाकर मजदूरों के लिए संघर्श करने के लिए कही। उनके द्वारा नई भारतीय मजदूर संघ धनबाद जिला की नई कार्यसमिति की घोषणा की गई:-

अध्यक्ष सुनील कुमार उराँव, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राय (पोस्टल), उपाध्यक्ष-शालनी रानी (ऑगनवाडी), प्रहलाद दुबे (सेल), बेल मुर्गल (रेल), जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी, उपमंत्री-वालेश्वेर कुशबहा, सह मंत्री ने मनोज साह, पुष्पा देवी, सुनिल कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार, संगठन मंत्री में महँगीलाल राय, सह संगठन मंत्री के. के. सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह, सह कोषाध्यक्ष दयानन्द पासवान, कार्यसमिति सदस्य में बलदेव महतो, उमेष चन्द्र मिश्रा, अजय कुमार, पुश्पा देवी, दलगोबिन्द महतो, ब्रिन्दावन कुम्हार, मेधु गोप, प्रमोद कुमार, सौरभ कुमार सिंह, वी के सिंह, आशिष गोराई, विजय गोस्वामी, साधना रानी ,जयदेव मंडल।

अधिवेशन में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री प्रभात रंजन ध.को.का.संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती , महामंत्री उमेष कुमार सिंह , संयुक्त महामंत्री नवनीत कुमार सिंह झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम कुमार सिंह, माधव सिंह, सुशील कुमार सिंह, आंगनवाड़ी महामंत्री पुश्पा ,धनबाद जिला भामसंघ के विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के महामंत्री एवं समस्त उद्योग के सैकड़ो कार्यकालीगण उपस्थित हुये।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *