BJYM SELECTION: झारखंड में भाजयुमो जिलाध्यक्षों की सूची घोषित, नित्यानंद को धनबाद महानगर भाजपा, मनीष को सौंपी ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी..

भाजयुमो के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने सूबे के भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर और ग्रामीण भाजपा के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है मंगलवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी किया है। सूची के अनुसार महानगर भाजपा भाजयुमो का नया जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल को मनोनीत किया गया है, जबकि – ग्रामीण भाजयुमो का जिलाध्यक्ष मनीष साव को बनाया गया है। नित्यानंद मंडल पूर्व में भाजयुमो में जिला मंत्री रह चुके हैं, जबकि मनीष विधायक ढुलू महतो के विधायक प्रतिनिधि थे। दोनों के मनोनयन के साथ ही पार्टी में यह चर्चा भी तेज हो गई है की भाजपा में ओबीसी की पकड़ मजबूत हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष भी ओबीसी से ही हैं और अब भाजयुमो जिलाध्यक्ष का मनोनयन भी इसी कोटे से किया गया है।

संतोष व पुष्परंजन सोशल मीडिया प्रभारी

सूची में संतोष झा पिंटू और पुष्परंजन राय को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसके अलावे वीरू आनंद सिंह को गिरिडीह का प्रभारी मनाया गया है। धनबाद के ही रूपेश सिन्हा को दूसरी बार मोर्चा का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्षों के मनोनयन पर अमलेश सिंह, तमाल राय, जयंत चौधरी, पिंटू सिंह, अवध बिहारी, रवि मिश्रा ने बधाई दी है। वहीं टुंडी में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। मनीष के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनने पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो सहित दिनेश साव मोहम्मद साजिद गोपाल पाल ग्यास अंसारी अब्दुल हक सुखदेव महतो आदि लोगों ने बधाई दी है

मनीष को जिलाध्यक्ष बनाने का स्वागत

मनीष साव को भाजयुमो ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाने का भाजपाइयों ने स्वागत किया है। नेताओं ने कहा कि श्री साव के मनोनयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी का विस्तार होगा। जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, ज्ञानरंजन सिन्हा, धर्मजीत सिंह विक्रांत उपाध्याय, रतिरंजन गिरि, बलराम साव, दिनेश मंडल, ओमप्रकाश बजाज, कृष्ण अग्रवाल, इंद्रजीत मंडल, राजेश दास, कीरिट भूषण रुज, अमृत दास, बिष्णु मंडल आदि ने बधाई दी।

NEWS ANP के लिए सोनू की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *