बीजेपी का विजय संकल्प जनसभा में अर्जुन मुंडा ने किया उत्साह और विकास का भाषण…

पाकुड़ (PAKUD) पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड के छक्कूधारा मैदान में बीजेपी की ओर से विजय संकल्प जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए। उन्होंने राजमहल लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया और उनके समर्थन में वोट देने की अपील की।

इस दौरान अर्जुन मुंडा ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया, साथ ही वर्तमान राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का उत्साह जिस तरह देखा जा रहा है, निश्चित रूप से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आगे बढ़ चुकी है, और अब लगातार सीट में बढ़ोतरी हो रही है।

NEWS ANP के लिए के लिए पाकुड़ से जय देव की रिपोर्ट …

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *