BJP के बोकारो विधायक विरांची नारायण ने घोषणा पत्र को लेकर की PC… एक सवाल के जवाब में कहा..भाजपा हमारे लिए मां बहन के समान…

धनबाद(DHANBAD) भाजपा के घोषना पत्र की जानकारी देते हुए बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने सोमवार को धनबाद के हाऊसिंग कॉलोनी में चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार के संकल्प पत्र की जानकारी देते हुए कहा की भाजपा युवाओं के समुचित विकास के लिए क्ई योजना ला रहे हैं
इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया है.. रेलवे रूट, हवाई मार्ग, सड़क मार्ग ,जल मार्ग पर और भी कार्य आने दिनों में देखने को मिलेगा..

आने वाले पांच साल में धनबाद वासियों को बुलेट ट्रेन का आनंद भी मिलेगा,भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है अयोध्या को आने वाले पांच वर्षों में और भी विकसित किया जायेगा ताकि टुरिजम को बढ़ावा मिले, काशी और उज्जेन कोरिडार की तर्ज पर और भी धर्म स्थलो को विकसित किया जायेगा ‌। सुसाशन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जायेगा..भ्रष्टाचार पर तकनीक की मदद से रोक लगेगी, खनिज संपदा की लुट का अधिकार किसी को भी नहीं है..

चुनाव प्रक्रिया में सुधार को लेकर वन नेशन वन इलेक्शन पर फोकस ,पुलिस बल, सेना का आधुनिकीकरण ,नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाई जाएगी..

बोकारो विधायक विरांची नारायण ने कहा कि बोकारो एयर पोर्ट को चालू होने में राज्य सरकार बाधक बनी हुई है…तीन कमियों की वजह से काम रुका हुआ है…दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी,एक उच्च तकनीक वाली एंबुलेंस और पास के बूचड़खाना को हटाना है..इसको लेकर हमने राज्य सरकार के सामने सवाल भी उठाया है..आचार संहिता खत्म होने के बाद इस मामले को जोर शोर से हवाई सेवा शुरू करने का मुद्दा उठायेंगे..ढुल्लू जी सांसद बन जायेंगे तो वो इस काम को पूरा करेंगे..क्या भाजपा कुछ विधायक और सांसद सरयू राय के संपर्क में है तो इस सवाल के जवाब में विरांची नारायण ने कहा कि बीजेपी के एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करती है..भाजपा हमारे लिए मां बहन के समान…जो पार्टी से गद्दारी करेगा वो अपने मां बहन के साथ भी धोखा करेगा…

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *