चुनावी साल और प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे भाजपा के सहयोगी पार्टी..

सिंदरी(SINDRI):आजसू पार्टी के सुप्रीम सुदेश महतो ने पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है चुनावी माहोल में पार्टी को मैदान में मजबूती प्रदान करने एवं गठबंधन पार्टी के प्रधानमंत्री धनबाद जिला के सिंदरी विधान सभा क्षेत्र में सिंदरी हर्ल खाद कारखाना उद्घाटन समारोह पहुंच रहे है.

इसलिए प्रधानमंत्री की स्वागत में आजसू पार्टी की ओर से कोई भी कमी नहीं रानी चाहिए, इसकी तैयारी कर, इसी आदेश को पालन करते हुए आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने सिंदरी विधान सभा क्षेत्र में स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक और लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन किया,

इस बैठक और लिट्टी चोखा पार्टी में सिंदरी नगर अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी,सिंदरी नगर के सह सचिव अवधेश यादव, उपाध्यक्ष कपूर गोराई सहित दर्जनों की संख्या में सिंदरी विधान सभा के आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं पहुंचे.

बैठक के दौरान दिशा निर्देश दिया कि 2024 में गठबंधन पार्टी को लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मजबूती से जीत दर्ज करते हुए हमे पुन: सिंदरी विधान सभा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने है और 4 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत सिंदरी की धरती में करने है.

इस दौरान आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पदाधिकारीयो को माला पहनकर स्वागत किया,और कार्यकर्ताओं ने कहा कि चार साल के बाद हम आजसू पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह हो रहा है,,

सिंदरी से NEWS ANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट,,

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *