बस्ताकोला में मनाया भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस

ढुलू महतो को जिताने का लिया संकल्प

धनबाद(DHANBAD) भगतडीह: भाजपा बस्ताकोला ने शुक्रवार को इंडस्ट्री विद्यालय के समीप अजीत मंडल के आवास के निकट शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा ने किया। इस दौरान प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी की समर्पण को याद किया। जनसंघ की स्थापना से लेकर जनता पार्टी और बाद में भाजपा की स्थापना के कारणों का उल्लेख किया।

साथ ही बताया कि यह तत्व निष्ठ पार्टी है व्यक्ति निष्ठ नहीं। जिस तरह से पार्टी को हमारे महा पुरूषों ने इतना बड़ा आकार दिया है। हमारा भी दायित्व है कि इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को और भी सशक्त बनाए। इस दौरान सभी ने भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया। बप्पी बाउरी ने कहा कि 400 पार के नारा को सच कर दिखाना है ताकि मोदी जी राष्ट्रहित में बड़े बड़े फैसले ले सकें।

उन्होंने कहा कि देश को समृद्ध, सुदृढ़ व शक्तिशाली बनाने के लिए देश में भाजपा की जरूरत है। महानगर उपाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि अब सभी को चुनाव कार्य में लगना होगा तभी मोदी जी का सपना पूरा होगा। बूथ से। लेकर शक्ति केंद्र तक सक्रीय रहने की जरूरत नहीं। प्रत्येक बूथ से मतों की संख्या बढ़नी चाहिए। कहा कि पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है अब हम कार्यकर्ताओं को अपनी ताकत दिखाने की जरूरत है।

वन बूथ टेन यूथ पर भी फोकस किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री तरुण राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल के उपाध्यक्ष संजय रवानी ने किया। मुख्य रूप से भाजयुमो के महानगर मंत्री रवि मिश्रा, एससी मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष बलराम हाड़ी, विधानसभा विस्तार लक्की यादव, मंडल उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा, मंत्री अनित सिंह, शोभा देवी, मनीष सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा गिरी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कुंदन यादव, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अरुण मिश्रा, बिपिन मंडल, काजू राय, आकाश पासवान, मधेसर चंद्रवंशी, रंजीत दास, राजू दास, मनोज गोप, सुखदेव सिंह, कमलेश तिवारी, राजकुमार राम, सत्येंद्र सिंह, आनंद दास, गौतम दास, अजीत दास उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए झरिया सर भोला बाउरी की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *