भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को किया स्वागत समारोह का आयोजन…

झरिय(DHANBAD) भारतीय जनता पार्टी बलियापुर पश्चिम मंडल की ओर से एमओसीपी स्थित कम्युनिटी हाॅल में बुधवार को धनबाद लोकसभा सीट से युवा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को उम्मीदवार बनाए जाने से पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री महतो को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। जहां फूल माला व बुके देकर सम्मानित किया गया।

सर्व प्रथम ढुल्लू महतो ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी व संचालन मुक्तेश्वर महतो ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बादल रवानी द्वारा की गई।

ढुल्लू महतो ने अपने संबोधन में कहां की जन जन का नारा हैं कमल छाप हमारा हैं। हर घर घर में जाना हैं मोदी जी के विकास के कार्यों को जन जन तक पहुचाने हैं।
धनबाद में नामांकन के दिन अधिक से अधिक लोग पहुंच कर विरोधियों को सवक सिखाना हैं।

धनबाद के जो भी समस्याए गरिबों मजदूरों व किसानों का दुख दर्द हैं दुर करने का प्रयास करेंगे। भारी मतों से भोट दे कर मोदी जी के हाथों को मजबुत करने के लिए अभी से ही कमर कस लें। इस लिए अबकी बार 400 सौ पार के लिए तन मन से एक सच्चें सिपाही की तरह अभी से हीं जूटने की अपील की गई।

मौके पर सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो जी की धर्म पत्नी सह बिजेपी नेत्री तारा देवी, राजेश चौधरी, मंडल प्रभारी संतलाल प्रमाणिक, बिजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो बेंगु ठाकुर, टि के सिंह, जीतलाल सिंह, मोहन कुम्भकार, मनबोध रवानी, अमर चंद्र मंडल व अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अवसर पर मोहन कुम्भकार, अमर चंद्र मण्डल ,
बिरंची सिंह, कुलदीप साव, जयराम रवानी, अशोक महतो, नेपाल महतो, रितेश निषाद मुख्य रूप से मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया अरविन्द बुंदेला की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *