भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात का 108 वां एपिसोड सुना…


पाकुड़(PAKUD) पाकुड़ भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ जिला के अंतर्गत दादपुर मंडल के 10 शक्ति केन्द्रो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 108 वां मन की बात संस्करण का प्रसारण कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।वहीं दादपुर शक्ति केंद्र के मतदान केंद्र संख्या 165 पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सदानंद रजवार,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष-सह-कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय ने मतदान केंद्र के संयोजक गौर रजवार सह-संयोजक शंभू घोष के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रसारण का लाइव टेलीकास्ट देखा व सुना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 108 वां संस्करण बेहद खास रहा।

108 का अंक भारत की प्राचीन मान्यताओं और परंपराओं में बेहद अहम है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के शुभारंभ में भारत के आमजनों को आने वाले नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि मोदी जी कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिट इंडिया अभियान पर चर्चा कर रहे थे।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावे चेस के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के अलावे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने भी हिस्सा लिया।दोनों ने फिट इंडिया अभियान की अपने अनुभवों को साझा किया और बताया कि लोग कैसे फिट रह सकते हैं।

मोदी जी फिट इंडिया के अलावा मेंटल हेल्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और न्यूट्रिशन को लेकर भी चर्चा किया। उन्होंने देश के युवाओं से अपना अनुभव साझा करने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 की चर्चा करते हुए कहा कि इस साल नारी शक्ति वंदन पारित हुआ,इसी वर्ष नारी शक्ति वंदन बिल भी पारित हुआ।नाटो नाटो गाने को ऑस्कर पुरस्कार मिला।इस साल खिलाड़ियों ने भी देश का नाम बढ़ाया साथ ही भारत इन्नोवेशन हब बन रहा है। ग्लोबल इंडिया रैंक में हम आज 40 में रैंक पर हैं।

कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय ने बताया कि देश वासियों को सम्बोधित करते हुए पीएम ने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने के विशेष उपलब्धियां हासिल किया है।आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से आत्मनिर्भरता की भावना से ओतप्रोत है।2024 में भी हमें इसी भावना और मोमेंटम को बनाए रखना है।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *