सिन्दरी चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में BJP सिन्दरी नगर कमिटी की बैठक आयोजित..विस चुनाव की तैयारी जुटे कार्यकर्ता..


सिन्दरी (SINDRI )धनबाद। सिन्दरी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर कमिटी की बैठक चित्रगुप्त मंदिर शाहपुरा के प्रांगण में संपन्न हुआ ,जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने की बैठक में मुख्य रूप से सिंदरी विधानसभा के प्रभारी एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू एवं भाजपा के सिन्दरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्म पत्नी श्रीमती तारा देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी।

भाजपा के सिन्दरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्म पत्नी श्रीमती तारा देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी। बैठक को संबोधित करते हुए पवन साहू ने कहा कि सिंदरी नगर के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एक-एक बूथ की जिम्मेवारी ले और सशक्त बूथ कमेटी का निर्माण करें। वहीं श्रीमती तारा देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सभी मतभेदों को भूलकर कम करें और इस चक्कर में कोई ना रहे की प्रत्याशी कौन होगा जो भी होगा हम सबको कमल फूल के लिए काम करना है ..

नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा की कार्यकर्ता अपना 03 महीने का बहुमूल्य समय पार्टी के लिए समर्पित करें हमें इस राज्य के लिए इस देश के लिए और अपने परिवार के लिए भाजपा को सत्ता में लाना है तभी यह देश सुरक्षित रहेगा राज्य सुरक्षित रहेगा और हमारा परिवार सुरक्षित रहेगा

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत उपाध्याय ने सिंदरी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि सिंदरी के प्रत्येक कार्यकर्ता को बहुत पहले से जानता यहां के कार्यकर्ता से बाहर के लोग सीख लेते हैं बैठक को जिला महामंत्री द्वय , निताई रजवार, मनोज मिश्रा ने भी संबोधित किया संचालन महामंत्री इंद्र मोहन सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन राघव तिवारी ने किया

बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य सुमन चौधरी, बृजेश सिंह, रंजना शर्मा नगर उपाध्यक्ष मनीष सिन्हा, संजय महतो, नगर मंत्री राघव तिवारी, कुमार राजेश, कोषाध्यक्ष रामजी सिंह ,मोर्चा अध्यक्ष अनिमा सिंह ,नकुल सिंह ,इंद्रजीत सिंह, शिव प्रकाश ,रूपेश कुमार उर्फ मुन्ना मुखिया, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सपन मंडल, केदार शर्मा, देवंती देवी, आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे ।इसके पश्चात सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष ने सिंदरी गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सिन्दरी गुरुद्वारा पहुंचे जहां सबों ने माथा टेका एवं लंगर में भाग लेकर लंगर छांका।


NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *