झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एग्यारकुंड प्रखंड में भाजपा का धरना, विधायक रही मौजूद ।

धनबाद(DHANBAD) निरसा।झारखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को भाजपाइयों द्वारा एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में मुख्य रूप से निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता उपस्थित हुई। सभी उपस्थित भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया की हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड में भ्रष्टाचार की सारी. सीमाएं तोड़ दी है। चाहे वह कोयला, बालू, शिक्षा, जमीन या लोहा सहित झारखंड के अन्य खनिज पदार्थ को लूटने का काम किया है।

अब समय आ गया है ज़ब जनता को वैसे भर्ष्टाचारी सरकार को हटाने का काम करना होगा। वही धरना में मुख्य रूप से उपस्थित निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार है, जो कि भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं तोड़ दी है।लगातार पूर्व मुख्यमंत्री पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। परंतु उनके लोग इसके लिए भाजपा को दोष दे रहे हैं। लेकिन अगर पूर्व मुख्यमंत्री गुनहगार नहीं होते तो ईडी से क्यों भागते फिर रहे थे। मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है यह उनको भली भाँती जानकारी थी

जिसका ऊपर झारखंड के जनता विश्वास कर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया उन्होंने जनता के साथ विश्वास घात किया है झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं है लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार की घटना सुनने को मिल रही है चाहे ओ दुमका की घटना हो या पलामु की आखिर क्या कर रही है सरकार ? क्या कर रही है प्रशासन? ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है इन्हें अभिलंब सत्ता छोड़ देना चाहिए अन्यथा झारखंड की जनता उन्हें बाहर की रास्ता दिखाएंगे।

धरना की अध्यक्षता एग्यारकुंड मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी ने की। वही मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *