भाजपा नेत्री रागिनी सिंह बलियापुर ट्रैक्टर टेंपो स्टैंड झरिया स्थित हनुमान मंदिर पहुंची..

श्रीमती सिंह माथा टेक क्षेत्र की जनता की खुशहाली के लिए भगवान से विनती अर्जी लगाई।

झरिया(JHARIYA)। भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर झरिया विधान सभा अंतर्गत झरिया शहर के मंदिरों में माथा टेक अपने परिवार के साथ साथ झरिया वासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी भगवान से विनती अर्जी की।

जिसके तहत झरिया के ट्रेकर टेंपो स्टैंड बलियापुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। जहां मंदिर पुजारी इंद्रदेव पांडेय, श्रवण पांडेय, प्रियांशु पांडेय आदि ने श्रीमती रागिनी सिंह को विधिवत पूजा अर्चना कराया तत्पश्चात श्रीमती सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रकाश पर्व की शुरुआत की।

वहीं राम भक्त अशोक कुमार चंद्रवंशी, अरिंदम बनर्जी, विनय मंडल,अजय गुप्ता, बिट्टू वर्मा,रवि वर्मा, प्रियांशु कुमार साव, विशाल रजक, सुरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, विनीत गराच आदि ने श्रीमती सिंह को केसरिया पगड़ी देकर सम्मानित किया।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *