जगजीवन नगर स्थित बालाजी मंदिर के 36वें वार्षिक महोत्सव में सम्मिलित हुई BJP नेत्री रागिनी सिंह

पूरे विधिविधान के साथ किया पूजा पाठ।

धनबाद(DHANBAD) वेंकटेश्वर मंदिर समिति (बालाजी मंदिर) जगजीवन नगर द्वारा आयोजित 36वे वार्षिक महोत्सव के मौके पर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह सम्मिलित हुई

एवं पूरे विधि विधान के साथ बालाजी की पूजा अर्चना कर परिवार समेत समस्त कोयलांचल वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वही बालाजी मंदिर समिति सदस्यों को आयोजन के लिए अपनी विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं दी तत्पश्चात भंडारे में बने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर समिति सदस्यों में मुख्य रूप से केवी राव, जीवीएसएन राव, संजीव सिंह समेत कई अन्य गणमान्य भक्तगण मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द बुंदेला की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *