भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने की नुकड़ सभा, भाजपा प्रत्यासी ढुलू महतो के लिए मांगी जनता से आशीर्वाद।

धनबाद(DHANBAD)झरिया। झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर के ओवरमैन कॉलोनी में रहने वाले स्थानीय लोगों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के देश के प्रति सकारात्मक सोच और जनकल्याणकारी योजनाओं से पूरे देश के लोगो को रोजगार से लेकर हर क्षेत्र में लाभ मिला है। देश को और विकसित कर उच्च स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य जो मोदी जी ने ले रखा है वो आपकी कीमती वोट के माध्यम से उनको मिलेगा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को विकसित करने में अपना योगदान देंगे इसलिए आगामी 25 मई को पहले मतदान फिर जलपान कर तिसरी बार फिर मोदी जी को प्रधानमंत्री बना कर देश को बढ़ाने में अपना योगदान दे।इस दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगो के साथ भाजपा कार्यकर्ता एवं मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।


NEWS ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *