हजारों कार्यकताओं के साथ BJP नेत्री रागिनी सिंह ने युवा जनाक्रोश रैली में लिया भाग..

झरिया: (JHARIYA)शुक्रवार की सुबह झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय से लगभग दस हजार कार्यकर्ताओं को 75 गाड़ी के काफिले के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में भाजपा एवं जनता श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता युवा जनाक्रोश रैली में रांची के लिए रवाना हुए। सुबह छह बजे से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम कतरास मोड़ पर पहुंचने लगा था।

युवाओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। इस दौरान रागनी सिंह समेत मौजूद कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। वही रांची पहुंचने के दौरान कई जगहों पर रागनी सिंह के काफिले को प्रशासन द्वारा रोका गया।

हालाकी किसी प्रकार काफिला रांची स्थित मोहराबादी मैदान पहुंचा। रैली के दौरान रागनी सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकताओं संग मुख्यमंत्री आवास कूच कर रही थी तो उस दौरान बैरिकेटिंग के पास प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं पर वाटर कैनन रबर बुलेट आंसू गैस के साथ बल प्रयोग जिसमे कई कार्यकर्ता घायल भी हुए।

रागनी सिंह ने मौजूदा झारखंड सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा की युवाओं और कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से वाटर केनन और आशु गैस के गोले छोड़े गए हैं उसे जानता कभी माफ नहीं करेगी। इसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा में जरूर देगी। इस ठगबंधन की सरकार को रहने का कोई हक नही। आज के इस कृत से ठगबंधन की सरकार ने अपनी मनसा जाहिर कर दी की इनके नजर मे झारखंड के युवाओं की कोई अहमियत नहीं है।

मौके पर मुख्य रूप से अरुण साव , विष्णु त्रिपाठी, सौरव शर्मा , छोटू सिंह , उमेश यादव , शैलेश सिंह चंद्रवंशी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इधर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली में झारखंड की राजधानी रांची जाने के क्रम असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ सह सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ भाग लिए
News ANP के लिए धनबाद से सोनू के साथ झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *