BJP INSIDE POLITICS: ढुल्लू के अपने पोस्टर और बैनर से MP और सभी MLA का फोटो गायब..!


धनबाद (DHANBAD )धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी आए दिन अपने बयान से सुर्खियों में रहते है। अबकी अपने पोस्टर, पंपलेट ओर बैनर से स्थानीय सांसद , ओर विधायकों के फोटो हटाने के कारण सुर्खियों में है।

पोस्टर के बीच में सिर्फ पीएम मोदी जी और ढुलू महतो ही हैं। और ऊपर में अमित शाह, जेपी नड्डा, बाबूलाल मरांडी,और अमर बाउरी की तस्वीर लगी है… स्थानीय सांसद पीएन सिंह विधायक राज सिन्हा , अपर्णा सेन गुप्ता,और इंद्रजीत महतो, बोकारो विधायक विरांची नारायण और धनबाद बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार राय के साथ NDA गंठबंधन के साथी आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो भी इस पोस्टर में नहीं है.. दरअसल बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को आत्मविश्वास है कि वे मोदी जी के नाम पर चुनाव जीत रहें है…ऐसे में इसको लेकर पार्टी से लेकर वोटर तक खूब चर्चा हो रही है।ये पोस्टर रणधीर वर्मा चौक पर भी लगे है..

सनद रहे कि हाल के दिनो मे अपने बड़बोलेपन के कारण भाजपा प्रत्याशी खूब चर्चा में रहे है। ढुलू ने संसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा को यह तक कह डाला की ये लोग अपराधियों के बारे में कुछ नही बोलते है या तो उनसे ये लोग डरते हैं या फिर पैसे लेते हैं। उनके इस बयान से सांसद पी एन सिंह और राज सिन्हा काफी आहत हैं। दोनो ने साफ कह दिया की वे लोग पार्टी के लिए वोट मांगेंगे लेकिन ढुलू के लिए नही।अभी इस बयान को लेकर ये दोनो नेता नाराज थे ही कि एक ओर बयान ढुलू महतो का रविन्द्र पांडे के लिए आया कि उन्होंने कोई विकास नहीं किया 20_ 25 सालों तक गांजा पीकर घूमते रहे।
रविन्द्र पांडे ने इस पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए कहा था की शादी के समय दूल्हे को कम बोलना चाहिए, संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए,मुंह पर रूमाल रखना चाहिए न कि अनाप शनाप बयान देना चाहिए। ढुलू के बयान से जहां इन नेताओ को ठेस पहुंची है वहीं उनके समर्थक काफी नाराज हैं ।

भाजपा के कार्यकर्ता ही कहते हैं कि वी लोग सिर्फ मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए काम कर रहे है। पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया है कि अपमान सहकर भी पार्टी के लिए काम कर रहे है।
ढुल्लू के ताजातरीन पोस्टर देख कर पार्टी कार्यकर्ता सोच रहे है कि अभी ये हाल है तो आगे क्या होगा। उपर मोदी और यहां ढुलू बाकी कोई नही। बहरहाल ढुलू इन बातों की परवाह किए बगैर रोज नया बयान देकर सुर्खियां बटोर रहें हैं…तो चुनाव परिणाम आने से पहले बीजेपी में डर्टी पॉलिटिक्स (DIRTY POLITICS) शुरू हो गई है…आगे राम जाने..

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ सोनू की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *