तमिलनाडु(TAMILNADU): तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने अपने- अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी शुरु कर दी है। हाल ही में BJP ने अपनी 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। अब कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। दोनों पार्टियों द्वारा अपने 27-27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर राज्य में ‘आर-पार’ की जंग का संकेत दे दिया है।
कांग्रेस ने इन लोगों पर जताया भरोसा
भाजपा की लिस्ट के तुरंत बाद कांग्रेस ने भी अपनी ताकत दिखाई है। कांग्रेस की लिस्ट की मुख्य विशेषताएं:
के सेल्वापेरुन्थागई: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपनी पारंपरिक सीट श्रीपेरंबूर से ही चुनाव लड़ेंगे।
पुराने योद्धा: पोन्नेरी से दुरई चंद्रशेखर और कृष्णागिरी से डॉ. ए चेल्ला कुमार जैसे वरिष्ठ नेताओं को फिर से मौका दिया गया है।
प्रमुख नाम: ईरोड (ईस्ट) से गोपीनाथ पलानीयप्पान और वेलाचेरी से जेएमएच आसन मौलाना को टिकट मिला है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

